BREAKING: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा रांची, दो लोग घायल, जानिए पूरा मामला

    BREAKING: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा रांची, दो लोग घायल, जानिए पूरा मामला

    रांची(RANCHI):रांची में अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे हैं. जब जिसे जहां चाह रहे उसपर बेधड़क गोली दाग कर आराम से चलते बन रहे हैं. फिर एक बार रांची गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा है. इस बार रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक के पास एक होटल पर गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया है. इसमें दो लोगों को गोली लगी है, जिसे रिम्स में भर्ती कराया गया है. घटना की सूची मिलते ही रातू पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

    बता  दे कि देर शाम रातू के हाजी चौक स्तिथ मुख्तार होटल में बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाई है. जिसमें होटल संचालक और सह कर्मी को गोली लगी है. दोनों की हालत खतरे से बाहर है. स्थानीय लोग बताते है कि एका एक बाइक सवार अपराधी होटल पहुंच कर गोलियां चलाने लगे. इस घटना में एक युवक को जांघ और दूसरे को पैर में गोली लगी है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

    बताया जा रहा है जिस घर में होटल संचालित होती है उसके मालिक कमरुल हक़ से TPC उग्रवादियों के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी. जिसकी शिकायत रातू पुलिस को भी दी गई है. संभवतः रंगदारी ना देने पर TPC उग्रवादियों द्वारा ही दहशत फैलाने के लिए गोली चलाई गई होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news