पूजा सिंघल मामला: 2 बक्से लेकर ED के अधिकारी पहुंचे कोर्ट, दाखिल की 5000 पन्नों की चार्जशीट

    पूजा सिंघल मामला: 2 बक्से लेकर ED के अधिकारी पहुंचे कोर्ट, दाखिल की 5000 पन्नों की चार्जशीट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ED ने निलंबित आईएएस पूजा सिंघल पर अपना शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर दी है. इसी के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने रांची के लोअर कोर्ट स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में पूजा सिंघल के खिलाफ लगभग 5,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में पूजा सिंघल के सारे काले कारनामों की विस्तृत जानकारी के साथ उससे जुड़े पूरे नेक्सस की जानकारी भी दी गई है. ईडी के अधिकारी दो बड़े बक्सों में इस 5,000 पन्नों में चार्जशीट को लेकर कोर्ट पहुंचे थे. 

    ये भी पढ़ें:

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, 5.0 रही तीव्रता

    12 जुलाई को पूजा सिंघल के बेल याचिका पर होनी है सुनवाई

    पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी करायी गयी. सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल नहीं किये जाने की वजह से पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर बहस नहीं हो सकी. अब जमानत मामले में कोर्ट में सुनवाई 12 जुलाई को होगी. पिछली सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से उनकी बेल पिटीशन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया था. इस सुनवाई के दौरान भी ईडी की ओर से अपना जबाव दाखिल करने के लिए समय मांगा गया. जिस वजह से जमानत के बिंदू पर अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी.

    06 मई को ईडी ने पूजा सिंघल व अन्य के ठिकानों पर मारा था छापा

    खूंटी जिले में हुए मनरेगा घोटाले मामले को लेकर ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने पर 06 मई 2022 को छापा मारा था. इसके बाद पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह को 07 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया. वहीं आईएएस अधिकरी पूजा सिंघल से 10 मई 2022 को ईडी ने पूछताछ की. 11 मई 2022 को पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद पूजा सिंघल से ईडी के अधिकारियों ने 14 दिनों तक पूछताछ की उसके बाद उन्हें फिर से कोर्ट पेन पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था.

    रिपोर्ट: निरज कुमार, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news