दुमका: कलयुगी पिता ने पांच वर्षीय बेटी की गला दबाकर की हत्या, शराब पीकर घटना को दिया अंजाम

    दुमका: कलयुगी पिता ने पांच वर्षीय बेटी की गला दबाकर की हत्या, शराब पीकर घटना को दिया अंजाम

    दुमका(DUMKA): वैसे तो बेटियों को घर का लक्ष्मी कहा जाता है. खास कर पिता पुत्री का रिश्ता बड़ा अनमोल होता है. पिता की जिन अंगुलियों को पकड़ कर बेटियां चलना सीखती है वही अंगुली बेटी की गर्दन दबा कर मौत की आगोश में सुला दे, सहसा विश्वास नहीं होता. लेकिन दुमका जिला के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव से मानवता को कलंकित करने का एक ऐसा ही मामला सामने आया है. एक कलयुगी पिता ने अपनी पांच वर्ष की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दिया.  पुलिस के सामने हत्यारोपी पिता राजेश केवट ने अपना गुनाह कबूल किया है. राजेश ने शराब पीकर आक्रोश में आकर घटना को अंजाम दिया है.

    जानिए पूरा मामला

    जानकारी के अनुसार राजेश की पत्नी 2 महीने पूर्व लड़ाई झगड़े के बाद अपने मायके चली गयी. राजेश केवट उर्फ फूगलू को शराब पीने का लत है. वह प्रतिदिन शराब का सेवन कर घर में पत्नी के साथ लड़ाई करता था. दो महीना पूर्व में भी शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट किया था जिस कारण पत्नी अपने साथ दो साल का बेटा को लेकर मायके साहेबगंज के सिमोलढाब गांव चली गई. 5 वर्षीया बेटी नंदनी कुमारी को पति के घर में ही छोड़ दी थी. घटना मंगलवार शाम की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news