देवघर: पुलिस का नशा के खिलाफ अभियान तेज, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

    देवघर: पुलिस का नशा के खिलाफ अभियान तेज, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

    देवघर(DEOGHAR): पुलिस लगातार नशा के खिलाफ अभियान चला रही है. अभियान में गांजा की खरीद बिक्री करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. वहीं इस अभियान में पुलिस को सफलता भी मिल रही है. गुरुवार को अभियान के क्रम में अवैध रूप से गांजा की खरीद बिक्री करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    600 ग्राम से ज्यादा अवैध गांजा बरामद 

    लगभग 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ राजेश कुमार मंडल और महेंद्र मंडल को पुलिस ने सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के धनवे मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ये लोग काफी दिनों से अवैध गांजा का कारोबार चला रहे थे. पुलिस के मुताबिक तस्कर बिहार से गांजा लाकर झारखंड में बिक्री करते हैं. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में और भी लोग संलिप्त है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने गांजा के अलावा एक मोटरसाइकिल और एक फ़ोन भी जब्त किया है. गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

    पुलिस को मिली कई अहम जानकारी 

    पूछताछ के क्रम में दोनों ने पुलिस को कई राज बताए. तस्कर कहां से गांजा खरीद कर लाते हैं और किस-किस को यहां गांजा की सप्लाई करते हैं. इसके अलावा इस काम में और कौन लोग इनका साथ देते हैं, यह सब जानकारी पुलिस को मिली है. जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि कई और लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे.      

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news