कैमूर(KAIMUR): कैमूर जिले के भभुआ शहर के कैमूर स्तंभ के पास दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो अपराधियों ने बाइक से अपने घर की तरफ जा रहे एक व्यक्ति पर गोली चला दिया. गोली उसके हाथ में लगी और वह गिर पड़ा. जिसको उपचार करने के लिए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया.
बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को मारी गोली
सूचना मिलते ही भभुआ पुलिस अस्पताल पहुंचकर पूछताछ करने में जुटी हुई थी. जिनको गोली लगी है अभिषेक कुमार बताये जा रहे है, जो अपनी बाइक से बस स्टैंड एक व्यक्ति को छोड़कर अपने दोस्त के साथ वापस लौट रहे थे. गोली मारने वाले युवक की पहचान रॉकी कुमार के रूप में हुई है. पुलिस कार्रवाई में जुटी है. वहीं डॉक्टर के अनुसार गोली बाएं हाथ में लगी है गोली अंदर फंसा है.


