Crime News: जदयू नेता की हत्या से दहला गया! बेलागंज में जदयू नेता की गोली मारकर निर्मम हत्या, पढ़ें वजह

    Crime News: जदयू नेता की हत्या से दहला गया! बेलागंज में जदयू नेता की गोली मारकर निर्मम हत्या, पढ़ें वजह

    गया(GAYA): बिहार के गया जिले में एक जदयू नेता की निर्मम हत्या कर दी गई है. जहां बेलागंज थाना क्षेत्र के चुलीहारा गांव में बेलागंज के जदयू के प्रखंड महासचिव महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दिया है. हत्या का आरोप चंचल मिश्रा और उनके आधा दर्जन लोगों पर लगा है.

    गोली मारकर ली गई जान

    आपको बताये कि चंचल मिश्रा के पिता का भोज कार्यक्रम था, जहां उन्हें भी भोज खाने का न्योता मिला था. जब वह भोज खाकर वापस लौट रहे थे तभी चंचल मिश्रा और उनके साथ रहे आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट किया और फिर चंचल मिश्रा व उनके साथियों ने उन्हें गोली मार दिया. जहां घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई.

    मामले में तीन गिरफ्तार

    वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य अपराधी फरार है. जिसमें मुख्य अभियुक्त चंचल भी फरार बताया जाता है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. हत्या की वजह पुराना चुनाव विवाद बताया जा रहा है.



    Related News