Crime News:पहले हिंदू बनकर लड़कियों को प्रेम जाल फंसाते थे ये युवक, फिर जिस्मफरोशी के बाजार में धकेल देते थे, पढ़ें पूरा मामला

    Crime News:पहले हिंदू बनकर लड़कियों को प्रेम जाल फंसाते थे ये युवक, फिर जिस्मफरोशी के बाजार में धकेल देते थे, पढ़ें पूरा मामला

    पूर्णिया(PURNIYA):बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने जिस्मफरोशी के मामले का खुलासा किया है,जहां चार मुस्लिम युवक हिंदू बनकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर जिस्मफरोशी के बाजार में भेज देते थे. इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई. जिसमें 27 महिला और 6 पुरुष धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही 11 नाबालिक लड़कियों को भी पुलिस ने जिस्मफरोसी के बाजार से  बाहर निकाला है.

    हिंदू बनकर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते थे ये युवक

    दरअसल जिस्मफरोशी के धंधे को गुलजार करने के लिए  हिंदू नामकरण कर रखा था जो आसानी से हिंदू लड़की को अपने जाल में फंसा लेते थे और समाज में किसी प्रकार की गलतफहमी ना हो इसके लिए उसने अपने थार गाड़ी पर कई हिंदू स्लोगन भी लिख रखे थे और हिंदू नाम के आधार कार्ड भी बनवाया है. लड़कियों और महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाले दूसरे जिले के दलालों से 2 से 3 लाख में सौदा तय होता था. वहीं अच्छी लड़कियों की कीमत 4 से 5 लाख तक होती थी.पुलिस ने जिन धंधेबाज़ों को गिरफ्तार किया है उसमें मोहम्मद मौसम हिंदू नाम ऋषभ शाह, आफताब खान हिंदू नाम अंकित तिवारी, मोहम्मद रफी हिंदू नाम राजीव शाह रख लिया था.

    मास्टरमाइंड मौके से हुआ फरार

    हालांकि इस धंधे का मास्टरमाइंड आफताब खान उर्फ अंकित तिवारी को पुलिस रेड से 1 घंटे पहले भनक लग गई और वह भाग निकला.पूर्णिया पुलिस अधीक्षक की माने तो इसकी गिरफ्तारी से जिस्मफरोशी का बाजार बंद हो जाएगा लेकिन पुलिस अभी भी आफताब खान की तलाश में छापेमारी कर रही है. वहीं सभी नाबालिक लड़कियों का मेडिकल करा कर उन्हें  महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है.



    Related News