BREAKING : नशा तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी सफलता, डोडा और अफीम के साथ एक गिरफ्तार

    BREAKING :  नशा तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी सफलता, डोडा और अफीम के साथ एक गिरफ्तार

    चतरा ( CHATRA) : नशे के सौदागरों के विरुद्ध चतरा  पुलिस की बड़ी सफलता मिली है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने सेसांग जंगल से 45 बोरों में बंद करीब 8 क्विंटल डोडा लदा पिकअप गाड़ी किया जप्त किया है.  हालांकि पुलिस को देखकर  मौके से तस्कर गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहे.  दूसरी तरफ पुलिस ने सुरुज गांव से 1 किलो 700 ग्राम गिला अफीम के साथ कैलाश कुमार कुशवाहा नामक तस्कर गिरफ्तार किया है. मौके से तस्करी में प्रयुक्त तस्कर का दो मोबाइल जप्त किया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी. कहा कि फरार तस्कर के गिरफ्तारी को ले कर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

    रिपोर्ट - संतोष कुमार, चतरा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news