Bihar Breaking: पटना पुलिस ने दो कुख्यात डकैतों का किया एनकाउंटर, मुठभेड़ में एसआई भी घायल

    Bihar Breaking: पटना पुलिस ने दो कुख्यात डकैतों का किया एनकाउंटर, मुठभेड़ में एसआई भी घायल

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पटना पुलिस और अपराधियों के बीच आज 7 जनवरी की सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दो अपराधी ढेर हो गए हैं तो वहीं एसआई (SI) विवेक को भी गोली लग गई है. घायल एसआई को पटना एम्स में इलाज के लिए रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के हिंदूनी गांव में आज सुबह-सुबह ही वांटेड डकैतों के साथ पुलिस और एसटीएफ (STF) की विशेष टीम की मुठभेड़ हो गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 8 से 10 अपराधी डकैत किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश में गांव पहुंचे हैं.

    गुप्त सूचना के आधार पर फिर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. ऐसे में पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. अपराधियों की गोली का जवाब देने के लिए पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी. इस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो अपराधी मौके पर ही ढेर हो गए तो वहीं एसआई को भी एक गोली लग गई है. बताया जा रहा है कि मृतक अपराधी नालंदा के रहने वाले थे. वहीं, मौके से फरार हुए बाकी अपराधियों की तलाश में पुलिस सर्च अभियान चला रही है.

    रिपोर्ट: ऋषिनाथ



    Related News