अब जेलर साहब भी जेल के अंदर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, हर सामान की होगी स्कैनिंग
.jpeg)
.jpeg)
रांची (RANCHI ) : राज्य सरकार अब जेलों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी में लग गयी है. जेल के अंदर की सुरक्षा बढ़ाने के क्षेत्र में सरकार अब रेस हो गयी है. अब कोई भी बिना स्कैनिंग अंदर प्रवेश नहीं कर पायेगा. प्रवेश द्वार पर बॉडी स्कैनिंग के साथ साथ लगेज स्कैनिंग भी होगी. अब जेल प्रशासन को यह जानकारी मिल जाएगी कि जेल के अंदर किस सामान को पहुंचाया जा रहा है. जेल IG ने सभी जेलरों को आदेश दिया है कि जल्द मशीन को लगाकर सूचित करें. गौरतलब है कि इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. बेलगाम अपराधी बड़ी बड़ी घटना को जेल के अंदर से ही अंजाम दे रहे हैं. जेल में बंद गैंगस्टर और अपराधियों के पास आसानी से मोबाइल, खाद्यान सामग्री के साथ साथ नशीला पदार्थ भी अंदर पहुंच जाता था. ऐसे में गैंगस्टर और अपराधियों पर काबू पाने के लिए यह एक नयी पहल की गयी है.
पुलिसकर्मी भी नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
जेल में प्रवेश करने से पहले जेल के सुपरिटेंडेंट ,जेलर सहित जेल में कार्यरत सभी कर्मी को इस जाँच की प्रक्रिया से गुजरना होगा. जेल के बाहर चारो तरफ पुलिसकर्मियों से गश्ती भी लगवाई जाएगी. सभी बंदी गैंगस्टर और अपराधियों की नेटवर्क को पूरी तरह से ख़त्म करने के प्रयास में सरकार जुट चुकी है. अपराधियों के पास से जेल के अंदर कई नशीले पदार्थ के साथ साथ फ़ोन भी हमेशा बरामद किये जाते हैं. कार्यरत कर्मी पर भी नजर रखी जाएगी. आखिरकार किसकी मदद से जेल के अंदर सामग्री पहुंचायी जाती है. जिन जेलों में जैमर कार्य नहीं कर रहा है,उन जेलों में CCTV लगाए जा रहे हैं. जो भी पुलिसकर्मी अगर अंदर मोबाइल ले जाते पकड़े जाएंगे, उनपर सख्त करवाई की जायेगी.
रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )
4+