RANCHI: अपराधियों में पेटी कॉन्ट्रेक्टर को मारी गोली, रिम्स में इलाजरत

    RANCHI: अपराधियों में पेटी कॉन्ट्रेक्टर को मारी गोली, रिम्स में इलाजरत

    रांची(RANCHI): जिले में अब कोई सुरक्षित नहीं है. हर दिन कारोबारी , ठेकेदार और बिलडर्स पर हमला हो रहा है. लगातार हो रही घटना से लोगों में भय का माहौल बन गया है. ऐसा लगता है जिले में अपराधियों का शासन चल रहा है. अपराधी जब जिसे जहां चाहा गोली मार कर आराम से चंपत हो जाता है.

    सड़क निर्माण करा रहे थे पेटी कॉन्ट्रेक्टर

    सड़क निर्माण करा रहे पेटी कॉन्ट्रैक्टर को गोली मारी गई है. यह मामला जिले के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के गंझूटोला के पास का है. जहां गुरुवार को सड़क बनवा रहे पेटीदार माणिक साहू को तीन अज्ञात युवकों ने गोली मार दी. जानकारी के मुताबिक, माणिक साहू गंझूटोला-धमधमिया रोड में एक रेलवे क्रॉसिंग के कमरे में बैठे थे. इसी बीच तीन युवक एक बाइक से आए और गोली चला दी. गोली माणिक के दाहिने पैर में लगी. 

    घटना की जिम्मेवारी PLFI ने लिया

    गोली चलाने के बाद अपराधियों ने पिस्टल के बट से माणिक के सिर पर हमला किया. पिस्टल के बट से मारने की वजह से उनका सिर फट गया. वहीं खुद का बचाव करने के क्रम में उनका हाथ भी जख्मी हो गया. इस घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए. इस घटना की जिम्मेदारी नक्सली संगठन पीएलएफआई ने ली है.

    रिम्स में कराया गया है भर्ती
    गोली लगने के बाद मानिक को आनन-फानन में वहां मौजूद लोग डकरा स्थित सीसीएल सेंट्रल अस्पताल ले गये. सीसीएल सेंट्रल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद माणिक साहू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया गया कि माणिक के पैर में ही गोली फंसा हुआ है. हालांकि माणिक साहू खतरे से बाहर है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news