ब्रेकिंग : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

    ब्रेकिंग : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

    लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के जुरिया मुख्य मार्ग में सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान सदर क्षेत्र के जुरिया निवासी युवक दिनेश महली के रूप में हुई है. सदर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. बताया गया कि 19 मार्च को होली के दिन युवक अपने रिश्तेदार के घर से पैदल लौट रहा था, इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रहा तेज गति से बाइक सवार ने इसे अपनी चपेट में ले लिया. गंभीर रूप से घायल दिनेश महली की मौके पर ही मौत हो गई. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है

    लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट

     



    Related News