चतरा में प्यार, शक, धोखा और हत्या की कहानी का हुआ खुलासा, जानिए इश्क के मकड़जाल में फंसी युवती की कैसे हुई मौत

    चतरा में प्यार, शक, धोखा और हत्या की कहानी का हुआ खुलासा, जानिए इश्क के मकड़जाल में फंसी युवती की कैसे हुई मौत

    चतरा (CHATRA) : चतरा पुलिस ने रहस्यमयी एवं ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है. घटना के बाद एसपी राकेश रंजन द्वारा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने में सफलता हासिल की है, बल्कि घटना को अंजाम देने वाले बबीता के प्रेमी व उसके दो हत्यारे दोस्तों को भी धर दबोचा है. गिरफ्तार प्रेमी व हत्यारे दोस्तों की निशानदेही पर एसआईटी ने मृतिका का दुपट्टा, चप्पल, टूटे मोबाइल के अलावे घटना में प्रयुक्त प्रेमी व उसके दोस्त का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.

    प्रेमी सत्येंद्र गंझू ने ही प्रेमिका बबीता को जंगल में बुलाकर उसके दुपट्टे से ही गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था. मामले की जांच में जुटी एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के मसूरियातरी जंगल से संदिग्ध अवस्था में युवती का शव बरामद किया गया था. बताया कि युवती के गले पर रस्सी के निशान मिले थे. इसके बाद एसपी द्वारा गठित एसआईटी मामले की जांच में जुट गई थी. जांच के दौरान शक के आधार व परिजनों के बयान पर मृतिका के प्रेमी सत्येंद्र गंझू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में पता चला कि प्रेमी ने ही शक के आधार पर बबीता को जंगल में बुलाकर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसकी गला घोट कर हत्या कर थी. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में हत्यारे प्रेमी ने बताया है कि बबीता उसके अलावा उसके दो अन्य दोस्तों से भी लगातार फोन पर बात करती थी जो उसे नागवार गुजरता था. नाराज होकर उसने अपनी प्रेमिका और दोस्तों को समझाने के लिए फोन कर जंगल में मिलने बुलाया था. लेकिन उसकी प्रेमिका अपनी आदतों से बाज आने के बजाय उस पर ही शादी का दबाव बनाने लगी.  इससे वह और गुस्सा हो गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने के नियत से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया. एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल प्रेमी के अलावे उसके दो अन्य दोस्तों लालू गंझू और महेश गंझू को भी सदर थाना क्षेत्र के बरैनी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि मसूरियातरी जंगल से युवती का शव मिलने के बाद परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की थी. हालांकि गैंगरेप के मामले में पुलिस अभी भी कुछ कहने से कतरा रही है. 

    रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news