टाटा स्टीलकर्मी के घर 15 लाख की चोरी, चहारदीवारी फांदकर घर में दाखिल हुए थे चोर

    टाटा स्टीलकर्मी के घर 15 लाख की चोरी, चहारदीवारी फांदकर घर में दाखिल हुए थे चोर

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): कदमा थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद घर का लाता तोड़ कर 15 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया. यह घर मो. असदुल्लाह का है. असदुल्लाह टाटा स्टील के कर्मी हैं. घटना के समय वो पत्नी के साथ बेटी को लाने के लिए स्कूल गए हुए थे. लौटने पर घटना की जानकारी मिली. इसके बाद थाने में जाकर शिकायत की. पुलिस मामला दर्ज करत जांच में जुट गई.

    अलमारी में लगी थी चाबी

    घटना के बारे में असदुल्लाह ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए चोर गली के रास्ते चहारदीवारी फांदकर भीतर घुसे थे. घर में रखी अलमारी की तिजोरी तो लॉक थी, लकिन उसकी चाभी अलमारी में  लटकी हुई थी. उसकी का फायदा उठा कर चोरों ने लॉकर पर अपना हाथ साफ कर लिया.

    इन समानों की हुई चोरी

    चोरों ने  नगद 30 हजार रुपए के अलावा डायमंड का दो रिंग, डायमंड का नाक फुल्ली, सोने की तीन चेन, एक पैर बाला, तीन चूड़ी, 15 से 20 पीस कान का जेवर, 14 पीस अंगूठी, सोने का ब्रेसलेट, एक नाथिया, सोने का मांगटीका, चांदी से बनी हाथ की मेहंदी, छल्ला, दो चांदी की चेन, 8 जोड़ी चांदी पायल, चांदी का झुमका, चाभी रिंग और 20 पीस बच्चों के हाथ का कड़ा की चोरी हुई है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news