GOOD NEWS : प्राइवेट हॉस्पिटल में महज ₹225 में मिलेगी कोविशील्ड और कोवैक्सीन

    GOOD NEWS  : प्राइवेट हॉस्पिटल में महज ₹225 में मिलेगी कोविशील्ड और कोवैक्सीन

    टीएनपी डेस्क ( TNP DESK ) : कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनियों ने शनिवार को इनकी कीमत घटाने की घोषणा की. अब निजी अस्पतालों में इन दोनों ही वैक्सीन की एक डोज ₹225 में मिलेगी. इससे पूर्व निजी अस्पतालों मे कोविशील्ड की एक डोज 600 रुपए और कोवैक्सीन की 1200 रुपये में मिल रही थी.

    सरकार के कदम की तारीफ

    कीमतों में कमी की घोषणा सभी वयस्क नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाए जाने के बाद की गई . केंद्र सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की थी कि  18 से से अधिक उम्र वाले सभी नागरिकों को निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगाई जाएगी. शुक्रवार को कोविशील्ड  बनाने वाली कंपनी सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अदार पूनावाला ने सरकार के इस कदम की तारीफ की और ट्वीट के माध्यम से वैक्सिंग की कीमत कम करने की घोषणा की.


     रिपोर्ट : किक्की सिंह, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news