कोरोना संक्रमित की सदर अस्पताल में हुई मौत, कैंसर से गंभीर रूप से बीमार था मरीज़

    कोरोना संक्रमित  की सदर अस्पताल में हुई मौत, कैंसर से गंभीर रूप से बीमार था मरीज़

    रांची (RANCHI) सदर अस्पताल में इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीज की मौत शुक्रवार को दोपहर में हुई है.इस कोविड-19 थर्ड वेव में सदर अस्पताल में पहले कोविड-19 मरीज की मृत्यु हुई है.मरीज कैंसर से गंभीर रूप से बीमार था.उनका इलाज कैंसर के 1 बड़े अस्पताल में चल रहा था, कोरोना के  कारण सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
     
    480 बेड़ों में से 469 बेड खाली है

    रिर्पोट के अनुसार  दोपहर 3बजे तक सदर अस्पताल में  एक भी  संक्रमित मरीज भर्ती नहीं हुआ है. जबकि दो संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर  घर लौट चुके हैं.कुल 11संक्रमित सदर अस्पताल में इलाजरत हैं.अस्पताल में कुल 480 बेड संक्रामितों के लिए है जिसमे 469 बेड खाली है.फिलहाल वेंटीलेटर पर एक भी मरीज नहीं है.

    रिर्पोट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news