कोरोना से राहत : रांची सदर अस्पताल के 480 बेडो में से 459 बेड खाली,दोपहर 3 बजे तक 9 मरीज हुए भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

    कोरोना से राहत : रांची  सदर अस्पताल के 480 बेडो  में से 459 बेड खाली,दोपहर 3 बजे तक 9 मरीज हुए भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

    रांची(RANCHI)राजधानी में संक्रमितों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है.सदर अस्पताल में 480 बेड संक्रमित मरीजों के लिए लगायी गयी है.13 जनवरी को 9 
    संक्रमित मरीज भर्ती हुए,वहीं 3 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हुए.रिपोर्ट के मुताबिक अब सदर अस्पताल में कुल भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 21 हो गयी है.वहीं रिसालदार बाबा अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर डोरंडा में एक भी संक्रमित मरीज भर्ती नहीं हैं.सदर अस्पताल में कुल 480 बेड़ों की प्रबंध की गयी है.जिसमे 21 बेड पर मरीज हैं.वहीं 459 बेड खली हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक वेंटीलेटर पर एक भी मरीज कोरोना के नहीं हैं.13 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक 9 मरीज भर्ती किये गए हैं,3 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है.

    रिपोर्ट: रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news