एम्स (AIIMS) देवघर में कोरोना उपचार के लिए टेलीमेडिसिन हेल्पलाइन (Helpline) की सेवाएं शुरु, घर बैठे संक्रमण से संबंधित परामर्श ले सकेंगे लोग

    एम्स (AIIMS) देवघर में कोरोना उपचार के लिए टेलीमेडिसिन हेल्पलाइन (Helpline) की सेवाएं शुरु, घर बैठे संक्रमण से  संबंधित परामर्श ले सकेंगे लोग

    देवघर (DEOGHAR) - कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एम्स देवघर ने एक बार फिर से कोरोना मरीजों की सेवा के लिए कोविड टेलीमेडिसिन helpline की सेवाएं शुरु कर दी हैं. बीते साल कोरोना की दुसरी लहर आने पर एम्स देवघर द्वारा कोरोना संक्रमीतों को उपचार के लिए फोन पर चिकित्सीय परामर्श देने की व्यवस्था कराई गई थी. जिसका कोरोना के मरीजों ने बहुत लाभ लिया था और प्रशासन की सराहना की थी.

    कोरोना संबंधित परामर्श के लिए Helpline  नंबर जारी

    एम्स देवघर के निदेशक प्रोफेसर सौरभ वार्ष्णेय के बताए जानकारी के अनुसार सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे‌ से शाम 4 बजे तक एम्स द्वारा जारी किए गए फोन नं 9031681961 और 9031681962 पर सम्पर्क करकर मरीज कोरोना बचाव और उपचार संबंधित सलाह एम्स के डॉक्टरों से प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि  एम्स देवघर द्वारा पहले से ही अलग-अलग चिकित्सीय विभागों के विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को परामर्श टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से दिया जा रहा है. इसी के साथ अब कोरोना संबंधित परामर्श के लिए अलग से सेवाएं प्रारम्भ कर दी गई हैं.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news