सराफा बाजार में फिर बढ़ा सोने और चांदी का दाम! जानिए आज का रेट

    सराफा बाजार में फिर बढ़ा सोने और चांदी का दाम! जानिए आज का रेट

    TNP DESK: आज सोने और चांदी की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिल रहा  है.10 ग्राम सोना ₹1,49,990 तक पहुंच गया है, जबकि चांदी का दाम ₹2,75,000 प्रति किलो दर्ज किया गया है. ये जानकारी उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो आज सोने और चांदी में निवेश करने या गहने खरीदने की सोच रहे हैं.

    भारत में सोने और चांदी की मांग भी बहुत ज्यादा है, खासकर इनकी मांग तब और बढ़ जाती है जब शादियों का सीजन पास आ जाता है. ऐसे में उस समय अचानक से दाम बढ़ जाते हैं, इसीलिए लोग ऑफ सीजन में सोना-चांदी खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं.

    इनकी कीमतों में उछाल की सबसे बड़ी वजह है अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ना और रुपये की गिरती कीमत. अगर आप गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो बाजार के रेट पर लगातार नजर रखना जरूरी है क्योंकि कीमतें कभी भी बढ़ सकती हैं. 

    रांची में 24 कैरेट सोना ₹1,49,990 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट लगभग ₹1,42,850 0प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं दूसरी ओर चांदी की दर लगभग ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम के बीच है.

    पटना में 24 कैरेट सोना ₹1,49,990 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट लगभग ₹1,42,850 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं दूसरी ओर चांदी की दर लगभग ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम के बीच है.

    दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,49,470 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट लगभग ₹1,42,350 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं दूसरी ओर चांदी की दर लगभग ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम के बीच है.



    Related News