वैशाली में पेट्रोल टैंकर फटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल 

    वैशाली में पेट्रोल टैंकर फटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

    वैशाली(VAISHALI): वैशाली जिले से फिर सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पेट्रोल टैंकर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी ख़बर है. घटना स्थल पर काफी अफरा  तफरी का माहौल हो गया है. जानकारी के अनुसार हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर  पेट्रोल टैंकर फटने से 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. घटना गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया चौक और कटरमाला के पास की है.

    घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

    बताया जा रहा है कि कटरमाला के पास एक तेल टैंकर खड़ी थी. तभी जोरदार आवाज के साथ टैंकर में विस्फोट हुआ. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि तेल टैंकर दो हिस्से में बिखर गया. इसी दौरान तीन लोग इसकी चपेट में आ गये. इससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई. वहीं कुछ लोग घायल भी गए. इसके बाद घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



    Related News