OMG ! सुनामी झूले में झूल रहे थे लोग, तभी अचानक नीचे गिर गया युवक, फिर जो हुआ देखकर रह जाएंगे दंग

    नालंदा(NALANDA):बिहार के नालंदा जिले स्थित राजगीर मलमास मेला में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां मेले में लगे सुनामी झूले से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    युवक अचानक नीचे गिर गया

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि झूला तेज रफ्तार में घूम रहा था, तभी एक युवक अचानक नीचे गिर गया. हैरानी की बात यह रही कि युवक के गिरने के बाद भी झूला कुछ देर तक चलता रहा. बाद में झूला रोका गया और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृत युवक की पहचान नवादा जिले के बीकू गांव निवासी 25 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है. 

    परिवार के साथ राजगीर मलमास मेला घूमने आया था युवक

    जानकारी के अनुसार अमन अपने परिवार के साथ राजगीर मलमास मेला घूमने आया था. इसी दौरान वह सुनामी झूला पर सवार हुआ और हादसे का शिकार हो गया.घटना के बाद पुलिस ने झूले के संचालन पर तत्काल रोक लगा दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि राजगीर मलमास मेला में कई ऐसे झूले लगाए गए हैं, जो सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं हैं. इसके बावजूद जिला प्रशासन की अनुमति से उनका संचालन किया जा रहा है. हादसे के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल उठने लगे हैं.



    Related News