मिशन 2024: नीतीश ने सीपीएम महाचसिव सीताराम येचुरी से की मुलाकात, जानिए क्या हुई चर्चा


पटना(PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं. नीतीश कुमार आज वाम दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. उन्होंने सीपीएम महाचसिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की. उन्होंने एक-दूसरे को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. नीतीश ने कहा हमारा पुराना सम्बंध रहा है. देश भर की विपक्षी पार्टी एकजुट हो रही हैं. ये अच्छी बात है. अगर हमसब एक जुट हो जायें तो सरकार को घेर लेंगे. इससे पहले सोमवार को नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे की मुलाकात हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 2024 की चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई. नीतीश कुमार ने बिहार सरकार में समर्थन को लेकर राहुल गांधी को शुक्रिया भी कहा और भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामना भी दी हैं.

वहीं आज नीतीश विपक्ष को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे. इसके साथ ही वे डी राजा और हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला से भी मुलाकात करेंगे. 7 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा नीतीश कई और विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.
4+