समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग : बैल चोरी करने आये युवक की  भीड़ ने की पिटाई, मौ'त 

    समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग : बैल चोरी करने आये युवक की  भीड़ ने की पिटाई, मौ'त 

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR): समस्तीपुर जिले से एक मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. जहां बैल चोरी करने आए एक युवक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.  ग्रामीणों ने यह कहकर उसकी पिटाई की कि वह बैल चुराने आया था. दरअसल मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब वार्ड संख्या-9 का है. जहां बीते रविवार की रात सुख लाल सहनी के घर पर तीन की संख्या में लोग पहुंचे और बैल चोरी कर रहे थे. इसी दौरान गृहस्वामी और आसपास के लोगों को चोरी की भनक लग गयी. फिर सभी ने मिलकर एक चोर को पकड़ लिया. वहीं दो चोर भागने में सफल रहे इसके बाद भीड़ ने उक्त चोर की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पर पहुंची विभूतिपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news