मास्टरजी तो रंगीन मिजाज निकले ! बार-बालाओं को देख बेकाबू हुए गुरुजी, फुहड़ गाने पर लगाने लगे ठुमके, देखिए-VIDEO

    मोतिहारी(MOTIHARI): पूर्वी चंपारण जिले का शिक्षा विभाग अपने कारनामे को लेकर लगातार सुर्खियों में रह रहा है चाहे शिक्षा विभाग में बेंच डेक्स घोटाला हो या अन्य मामलों में कारनामों को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहता है फिर एक बार जिले के शिक्षा विभाग के एक रंगीन मिजाज गुरु जी का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वायरल वीडियो में गुरुजी बार बालों के साथ जमकर ठुमका लागते और पैसा उड़ाते नजर आ रहे है. वायरल वीडियो के बाद जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है.मास्टर साहब के रंगीन मिजाज का चर्चा इलाके में जबरदस्त हो रही है. हालांकि वायरल वीडियो का हमारा चैनल पुष्टि नहीं करता है.

    बार बालाओं के संग-संग लगाने लगे ठुमके

    आपको बताएं कि पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत कंन्छेदवा गांव के एक कार्यक्रम के दौरान बार बालों का डांस चल रहा था बार बालों को डांस करता देख सरकारी स्कूल के एक रंगीन मिजाज गुरुजी को रहा नहीं गया और वह भी महफिल में कूद पड़े, और बार बालों के साथ जबरदस्त डांस करना शुरू कर दिया इस दौरान आप साफ तौर पर देख सकते है कि कैसे अधेड़ उम्र में रंगीन मिजाज गुरुजी बार बालों के साथ कैसे डांस कर रहे हैं और गंदी-गंदी इशारा भी कर रहे है.

    मास्टरजी तो रंगीन मिजाज निकले

    मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहे लाल उजले रंग के स्वेटर पहने यह कंन्छेदावा गांव के ही सरकारी स्कुल के शिक्षक बताये जा रहें जो बार-बार आओ के साथ जबरदस्त डांस कर रहे है इनका डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है लोगों का यह भी कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद अब देखना है कि शिक्षक विभाग रंगीन मिजाज गुरुजी पर क्या कार्रवाई करती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news