बिहार: उद्योग मंत्री समीर महासेठ के कई ठिकानों पर IT का छापा,आय से अधिक संपत्ति का मामला 

    पटना(PATNA): इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी पटना से है. जहां बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के आवास पर इनकम टैक्स की छापेमारी हो रही है.आय से अधिक संपत्ति के मामले में उद्योग मंत्री समीर महासेठ के घर रेड जारी है. पाटलिपुत्र इलाके में उद्योग मंत्री के निजी आवास पर छापेमारी चल रही है. बता दें कि समीर महासेठ आरजेडी से विधायक हैं. महागठबंधन सरकार में समीर महासेठ को उद्योग मंत्री बनाया गया है. 

    साकार contraction के ऑफिस में भी रेड 

    बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के घर ,प्राइवेट दफ्तर,और कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का रेड जारी है. पटना के पटलीपुत्र इलाके के घर और साकार contraction के ऑफिस में भी रेड जारी है. 



    Related News