Govt Job Alert: BPSC 72वीं CCE में बंपर भर्ती, 7 मई से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

    Govt Job Alert: BPSC 72वीं CCE में बंपर भर्ती, 7 मई से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

    TNP DESK-: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा CCE प्रीलिम्स का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1230 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई 2026 है.

    कितने पदों पर होगी भर्ती?

    इस बार BPSC 72वीं CCE के जरिए विभिन्न प्रशासनिक और अन्य पदों पर कुल 1230 वैकेंसी निकाली गई हैं. इसमें डिप्टी कलेक्टर, DSP, रेवेन्यू ऑफिसर समेत कई अहम पद शामिल हैं.

    जरूरी योग्यता 

    उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है.

     कैसे करें आवेदन?

    BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    फिर 72वीं CCE प्रीलिम्स लिंक पर क्लिक करें

    इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें

    अब फॉर्म भरें और फीस जमा करें

    आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर अपने रखें

     



    Related News