पहले इनका इलाज कराओ! कुर्सी पर झूलते दिखे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री, सोशल मीडिया पर बना मजाक, देखिए

    पहले इनका इलाज कराओ! कुर्सी पर झूलते दिखे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री, सोशल मीडिया पर बना मजाक, देखिए

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी ने जिम्मेदारी संभाल ली है, वहीं हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया. लेकिन पद संभालने के कुछ ही दिनों बाद निशांत कुमार सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना कर रहे है.दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार कुर्सी पर बैठकर झूलते नजर आ रहे है.वीडियो में उनके बगल में एक शख्स मीटिंग के दौरान अपनी बात रखता दिखाई दे रहा है, जबकि निशांत कुमार का बॉडी लैंग्वेज लोगों का ध्यान खींच रहा है.इसी वीडियो को लेकर इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

    हावभाव और बोलचाल को लेकर भी  लगातार चर्चा

    कई सोशल मीडिया यूजर्स तंज कसते हुए लिख रहे हैं, “पहले इनका इलाज कराओ, फिर बिहार का इलाज होगा. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जैसे अहम पद पर बैठे व्यक्ति से ज्यादा गंभीर और संयमित व्यवहार की उम्मीद की जाती है.वीडियो में निशांत कुमार के हावभाव और बोलचाल को लेकर भी लोग लगातार चर्चा कर रहे है.बता दें कि नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और उनके राज्यसभा जाने के बाद अब उनके बेटे निशांत कुमार को भी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.हालांकि मंत्री बनने के बाद से ही उनके व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. कई लोग उनके स्वास्थ्य तक पर सवाल खड़े कर रहे है.

    राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू

    हालांकि, हर किसी की राय एक जैसी नहीं है.कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी छोटे से वीडियो क्लिप के आधार पर किसी व्यक्ति को जज करना गलत है.कई लोगों ने इसे सामान्य और हल्के-फुल्के पल का वीडियो बताया और कहा कि इसे बेवजह राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है.इस मामले को और ज्यादा चर्चा तब मिली जब कांग्रेस नेता Srinivas BV द्वारा शेयर की गई पोस्ट वायरल होने लगी.इसके बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया. कुछ लोग सरकार पर निशाना साध रहे हैं, तो कुछ इसे सोशल मीडिया का महज मजाक बता रहे है.



    Related News