सुल्तानगंज में पार्षद की हत्या के हत्यारा का Encounter, सम्राट की चेतावनी, बिहार में अब गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं 

    सुल्तानगंज में पार्षद की हत्या के हत्यारा का Encounter, सम्राट की चेतावनी, बिहार में अब गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

    TNP Desk:बिहार के सुल्तानगंज में पार्षद हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. हत्याकांड में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामधनी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया .इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं सरकार ने साफ संदेश दिया है कि अब राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है.

    इस पूरे मामले पर सीएम सम्राट चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बिहार में अब जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और किसी भी हाल में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों को या तो कानून का पालन करना होगा या अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा.

    गौरतलब है कि 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी जिससे मौके पर ही उनकी  मौत हो गई, जबकि चेयरमैन राजकुमार गुड्डू को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और महज 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी रामधनी यादव को घेर लिया. बुधवार सुबह पुलिस की विशेष टीम आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए गुप्त स्थान पर लेकर गई. सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच जैसे ही टीम मौके पर पहुंची पहले से घात लगाए अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसी दौरान हिरासत में मौजूद आरोपी रामधनी यादव ने भी भागने और पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. करीब 15 से 20 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में रामधनी यादव को कई गोलियां लगीं और वह मौके पर ही ढेर हो गया जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद लगातार वरीय अधिकारी भी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पुलिस जांच कर रही है कि इस मामले में कौन कौन शामिल है

     



    Related News