लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में अब लालू की बेटी चंदा यादव से ED की पूछताछ

    Patna, Bihar
    लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में अब लालू की बेटी चंदा यादव से ED की पूछताछ

    पटना (PATNA) : रेल्वे के बदले जमीन मामले में पिछले कई दिनों से ED लालू और उनके परिवार से पूछताछ कर रही हैं. इसे में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. अब लालू की बेटी चंदा यादव से ED की टीम पूछताछ कर रही हैं. वही मंगलवार को ED ने करीब 9 घंटे तक तेजस्वी यादव से पूछताछ की थी. जिसके लिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया था. इस मामले में अब तक लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती और रागिनी यादव से पहले ही पूछताछ हो चुकी है.  अब गुरुवार यानि आज चंदा यादव पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंची है, जहां उनसे पूछताछ जारी है. इस मामले में CBI ने मई 2022 में लालू और उनके परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार का नया केस दर्ज किया था. 

    जानिए क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम 

    दावा किया जाता रहा है कि वर्ष 2004 से 2009 तक जब लालू यादव संप्रग सरकार में रेलवे मंत्री थें, उनके द्वारा रेलवे में नौकरियों के बदले जमीन ली गयी थी, लेकिन करीबन 14 वर्ष पुराने इस मामले में सीबीआई की ओर से मई 2022 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में दिल्ली की राउड एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती को समन जारी कर 15 मार्च को उपस्थित होने का आदेश दिया है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news