नशे के आदी बेटे ने अपने ही मां की चाकू से कर दी हत्या, कारण जान आप भी रह जाएगें हैरान

    नशे के आदी बेटे ने अपने ही मां की चाकू से कर दी हत्या, कारण जान आप भी रह जाएगें हैरान

    मोतिहारी(Motihari): मोतिहारी में दिल को दहला देने वाली और रिश्तों को कलंकित करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. जहां एक कलियुगी नशेड़ी बेटा अपनी ही मां को चाकू से गोदते रहा, जबतक उसने दम नही तोड़ दिया. नशे में धुत बेटे ने अपनी ही मां के कलेजे को तबतक छलनी करता रहा जबतक की मौत सुनिश्चित नही हुई. रिश्ते को कलंकित करने व मां बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली ये वारदात मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के दीपहि की है जहां के एक नशेड़ी बेटे ने पूर्व की भांति अपनी मां से शराब पीने के लिए 500 रुपया की मांग की, जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उस नशेड़ी बेटे ने चाकू निकाल कर पहले तो उसे डराने की कोशिश की और जब मां नहीं डरी और अपने बेटे को शराब पीने से मना करती रही तो नशे के आदि व धुत बेटे ने अपनी मां पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर मार डाला.

     नशेड़ी बेटे को किया गया पुलिस के हवाले

    मां की चीख पुकार की आवाज़ सुन जबतक आस-पास के लोग घटना स्थल पर आते, तबतक उसकी मां मरणासन्न हो चुकी थी, लोगों द्वारा महिला को पास के समुदायिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उक्त नशेड़ी बेटे को पकड़ लिया और पहले तो उसे रस्सियों से बांध दिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना के बाद चिरैया पुलिस भी मौके पर पहुंची और नशेड़ी बेटे और मां के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. वहीं घटना के बाद गाँव स्थित मृतिका के घर पर सैकड़ो लोगो की भारी भीड़ जमा हो गयी और परिजनों के कारुणिक क्रुन्दन से पूरा वातावरण गमगीन हो गया है.

    सरकार पर उठाए सवाल

    मामले के संबंध में चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता के प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार के शराबबंदी वाले राज्य की ये जमीनी हकीकत है. कहने को तो यहां शराबबंदी है लेकिन इसका उदाहरण आप यहां देख सकते है कि कैसे शराब  पीने के लिए एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है. इस युवक ने इससे पहले भी शराब के नशे में गाँव के ही एक युवक को चाकू मारा था और दिल्ली में भी ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है और तिहाड़ जेल की भी हवा खा चुका है

    कुल मिलाकर ये कहा जाए कि सुशासन बाबू की सरकार में जहां शराबबंदी का झूठा ढिंढोरा पिटा जाता है और अपनी पीठ खुद थपथपाया जाता है. उसकी बानगी और जमीनी हकीकत कुछ और ही है और यहां शराब पीने व पिलाने के लिए लोग अपनी ही मां की हत्या कर रहे है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news