बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सो रहे जदयू नेता पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

    बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सो रहे जदयू नेता पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

    बेगूसराय (BEGUSARAI) : बेगूसराय में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब नेता भी सुरक्षित नहीं. छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव में देर रात बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सोए हुए जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप और गांव में दहशत का माहौल फैल गया है.परिजनों के मुताबिक, निलेश कुमार अपने डेरा पर सोए हुए थे. तभी आधा दर्जन से ज्यादा अपराधी वहां पहुंचे और बिना कुछ बोले सोए अवस्था में ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. तीन गोलियां लगने से निलेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. गोलीबारी की आवाज सुनकर जब लोग दौड़े, तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो चले थे.परिजनों का कहना है कि निलेश कुमार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसके बावजूद भी उनके साथ इतनी नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि मृतक जदयू के सक्रिय जमीनी नेता, और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष थे.

    घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की नाकामी को लेकर जबरदस्त आक्रोश है. लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है.सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों के अनुसार, निलेश कुमार पैसे से किसान थे और खेती-बाड़ी के सहारे ही परिवार चलाते थे. फिलहाल गांव में तनाव, भय और पुलिस के खिलाफ आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

     



    Related News