Bihar Crime :प्रेमिका ने बनाया दबाब, तो प्रेमी ने रची अपनी पत्नी की हत्या की खौफनाक साजिश,जानिए क्या किया

    Gaya, Bihar
    Bihar Crime :प्रेमिका ने बनाया दबाब, तो प्रेमी ने रची अपनी पत्नी की हत्या की खौफनाक साजिश,जानिए क्या किया

    गया(GAYA):बिहार के गया जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक बेवफा पति ने अपनी पत्नी की साजिश के तहत हत्या कर दी है.जहां मुफस्सिल थाना अंतर्गत जनकपुर स्थित देवी स्थान के पास स्थित एक मकान से मंगलवार की रात विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई.जिसके बाद महिला के परिजनों ने नवविवाहिता के पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा इस मामले का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर उद्वेदन दिया गया, जिसमे हत्या में संलिप्त तीन अभियुक्त को हिरासत में लिया गया. जिसकी पहचान जनकपुर निवासी विक्की विश्वकर्मा, खंजाहापुर निवासी पूनम कुमारी और आरएमपी चिकित्सक ओमप्रकाश के रूप में हुई है. 

    सिगनोफ्लेक्स कैप्सूल में जहर डालकर देता था पत्नी 

    इस मामले में वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि विक्की विश्वकर्मा अपनी प्रेमिका पूनम कुमारी के दबाव में पत्नी को अक्सर होनेवाले सिर दर्द से निजात दिलाने के नाम पर पति के द्वारा सिगनोफ्लेक्स कैप्सूल में जहर डालकर देता था.जिससे उसकी मौत हो गई थी, उन्होंने बताया कि जहर भरा कैप्सूल 50 हजार में आरएमपी चिकित्सक ओम प्रकाश कुमार ने मुहैया कराया था, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया मृतक के पति से महिला पूनम कुमारी के साथ लगभग सात आठ वर्ष से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और 5 वर्ष पूर्व दोनों ने चोरी छिपे शादी भी कर लिया था. 

    तीन-चार महीने से प्रेमिका घर में रखने का दबाब बनाई हुई थी

      इधर तीन-चार महीने से प्रेमिका पूनम घर में रखने का दबाब बनाई हुई थी इसके बाद साजिश रचकर पत्नी की हत्या कर दी गई, इस मामले में उद्वेदन के लिए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया था. फिलहाल सभी अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news