बढ़ते अपराध को लेकर CM नीतीश की समीक्षा बैठक शुरू, पुलिस मुख्यालय के सभी बड़े अधिकारी शामिल

    बढ़ते अपराध को लेकर CM नीतीश की समीक्षा बैठक शुरू, पुलिस मुख्यालय के सभी बड़े अधिकारी शामिल

    पटना(PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कानून व्यवस्था पर बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक शुरू हो गई है.  बैठक में मुख्य सचिव, राज्य के पुलिस महानिदेशक राज्य पुलिस मुख्यालय के सभी बड़े अधिकारी अपर मुख्य सचिव गृह विभाग चैतन्य प्रसाद के साथ साथ सभी बड़े अधिकारी मौजूद हैं. बैठक में हाल के दिनों में बड़ी अपराधिक घटनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को फीडबैक दिया जाएगा और एक प्रेजेंटेशन भी दिखाया जाएगा कि पुलिस मुख्यालय लगातार यह कहता रहा है अपराध की घटनाओं में कमी आई है. विपक्ष एक तरफ हमलावर है.  वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के बुलाई गई बैठक में कई बड़े निर्णय लिए जाने की संभावना है. हालांकि पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं के साथ-साथ हत्या लूट डकैती की घटनाओं में काफी कमी आई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news