वाह रे बिहार के "धनकुबेर" इंजीनियर: बिहार से लेकर बंगाल तक प्रॉपर्टी, नेपाल में महिला मित्र के लिए बंगला

    वाह रे बिहार के "धनकुबेर" इंजीनियर: बिहार से लेकर बंगाल तक प्रॉपर्टी, नेपाल में महिला मित्र के लिए बंगला

    धनबाद(DHANBAD): बिहार के इस "धनकुबेर" इंजीनियर की आर्थिक औकात देख और जानकर आप भी चौंक जाएंगे।  देश में ही नहीं, विदेश में भी संपत्ति,वह भी प्रेमिका के लिए.  परिवार के लोगों के नाम पर गैस एजेंसी, पत्नी के नाम पर पेट्रोल पंप, साझेदारी में दार्जिलिंग के चाय बागान में कारोबार, महिला मित्र के लिए नेपाल में बिल्डिंग, पता नहीं जांच आगे बढ़ेगी तो और क्या-क्या सामने आएगा।  

    यह धनकुबेर इंजीनियर मात्र  दो दशक की नौकरी में अवैध  संपत्ति का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया है.  बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने मधुबनी के जयनगर में तैनात विद्युत कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के सात  ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी.  उस छापेमारी  में इंजीनियर की संपत्ति बिहार के कई जिलों के अलावा नेपाल से बंगाल तक होने के सबूत मिले हैं. जानकारी के अनुसार मनोज कुमार रजक और उनके परिजनों के नाम पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी, दरभंगा, सुपौल में 17 भूखंडों की जानकारी मिली है.  

    जांच में यह बात भी सामने आई है कि शादीशुदा होने के बावजूद नेपाल  में अपनी प्रेमिका के लिए भवन बनवाया है.  इंजीनियर के भाई के नाम से गैस एजेंसी है, पत्नी के नाम से दरभंगा में पेट्रोल पंप है. जाँच  अधिकारियों के मुताबिक अभियंता के पास 100 करोड रुपए से अधिक की संपत्ति है.  वैसे बरामद दस्तावेजों की जाँच के बाद ही पूरी संपत्ति का पता चल सकता है.  मनोज कुमार रजक के खिलाफ आय से भी अधिक संपत्ति का मामला पहले ही दर्ज किया गया थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news