बिहार कैबिनेट विस्तार आज, बीजेपी-जेडीयू की फाइनल सूची लगभग तय

    बिहार कैबिनेट विस्तार आज, बीजेपी-जेडीयू की फाइनल सूची लगभग तय

    पटना(PATNA):बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है. राजधानी पटना में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी और जेडीयू दोनों दलों ने अपने-अपने संभावित मंत्रियों की सूची लगभग फाइनल कर ली है.सूत्रों के मुताबिक आज कई विधायक और विधान परिषद सदस्य मंत्री पद की शपथ ले सकते है. इस कैबिनेट विस्तार को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है.

     बीजेपी-जेडीयू की फाइनल सूची लगभग तय

    बीजेपी की ओर से जिन नेताओं के नाम चर्चा में हैं उनमें विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, लखींद्र पासवान, संजय सिंह टाइगर, मिथिलेश तिवारी, केदार गुप्ता, इंजीनियर शैलेंद्र, श्वेता गुप्ता, रामचंद्र प्रसाद और नंदकिशोर यादव शामिल बताए जा रहे है.वहीं बड़ी खबर यह है कि इस बार मंगल पांडेय को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने की चर्चा तेज है.

    पटना में राजनीतिक हलचल

    दूसरी ओर जेडीयू की सूची में श्रवण कुमार, जमा खान, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत और निशांत कुमार के नाम सामने आए है. बताया जा रहा है कि निशांत कुमार और बुलो मंडल पहली बार मंत्री बन सकते है.सूत्रों के अनुसार भगवान सिंह कुशवाहा और दामोदर रावत की भी मंत्रिमंडल में वापसी हो सकती है.वहीं निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने की चर्चा के बाद कुछ पुराने चेहरों का पत्ता कटने की संभावना भी जताई जा रही है.हालांकि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद ही तय माना जाएगा.फिलहाल पटना में राजनीतिक हलचल तेज है और सभी की नजर आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई है.



    Related News