Bihar Breaking: पटना सिविल कोर्ट से प्रशांत किशोर को मिली बेल, पुलिस ने सुबह किया था गिरफ्तार

    Bihar Breaking: पटना सिविल कोर्ट से प्रशांत किशोर को मिली बेल, पुलिस ने सुबह किया था गिरफ्तार

    पटना(PATNA): गांधी मैदान में अवैध रूप से धरना देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर को  सिविल कोर्ट से जमानत मिल गयी है. बता दें कि पटना के गांधी मैदान में बिहार की भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था  के खिलाफ अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने आज सुबह में गिरफ्तार किया. तीन चार घंटे तक उनको पुलिस ने इधर-उधर घुमाया और आखिरकर फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर मेडिकल जांच करा दिया. इसके बाद अब इनको पीरबहोर सिविल कोर्ट, पटना ले जाया गया.

    किसी भी हाल में अनशन तोड़ने को तैयार नहीं है पीके

    आपको बताये कि पटना में गांधी मूर्ति के पास अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को आज सुबह पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया और एंबुलेंस में विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया. कई घंटों तक घूमने के बाद पुलिस ने उन्हें फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया. वहीं आपको प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी हाल में अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे. इस घटना को लेकर राज्य में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है.

    पीके को पुलिस की ओर से थप्पड़ मारने की बात आ रही है सामने

    वहीं बताया जा रहा है कि जब पुलिस प्रशांत किशोर को एम्स लेकर गई तो एम्स के बार उनके समर्थकों और पुलिस में काफी धक्का मुक्की भी हुई है, वहीं प्रशांत किशोर को पुलिस की ओर से थप्पड़ भी मारने की बात सामने आ रही है.

    प्रशांत किशोर को मिली बेल

    वहीं 25 हजार के निजी मुचलके पर प्रशांत किशोर को बेल मिल गई है.प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे कंडीशनल बेल नहीं चाहिए,लेकिन एसडीजेएम आरती उपाध्याय के न्यायालय ने कंडीशनल बेल दिया है, और साफ तौर पर कहा है कि आगे आप ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे जिसकी वजह से आम लोगों को दोबारा परेशानियों का सामना करना पड़े.



    Related News