हाथ में हथियार लहराते गुंडे की तरह दिखे कृषि अधिकारी,फायरिंग कर इलाके में मचाया आतंक,वायरल हुआ लाइव वीडियो   

    पूर्वी चम्पारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत चैता गाँव से सामने आया है. यहां  पद के नशे में चूर एक कृषि अधिकारी की खौफनाक करतूत सामने आई है.  कृषि विभाग में कार्यरत कृषि अधिकारी प्रकाश सिंह (शंकु) ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुजीत कुमार सिंह के घर पर धावा बोला

    हाथ में हथियार लहराते गुंडे की तरह दिखे कृषि अधिकारी,फायरिंग कर इलाके में मचाया आतंक,वायरल हुआ लाइव वीडियो

    मोतिहारी (MOTIHARI): कोई सरकारी बाबू जब नौकरी में आते है तो वह वह उस विभाग के साहब होते है. गाँव के लोगों को भी उस बाबू से उम्मीद होती है. और सरकारी अधिकारी भी अपने अनुशासन और काम से विभाग से जुड़े कामों को निबटाता है. लेकिन बिहार के एक कृषि बाबू सब भूल कर गुंडे बन गए. अचानक गाँव के एक व्यक्ति के घर पर पहुंचे. हाथ में हथियार लहराया और फायरिंग की भी सूचना है. मानो यह सरकारी अधिकारी नहीं गली के गुंडे हो. अब पूरे मामले में वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.        

    मामला पूर्वी चम्पारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत चैता गाँव से सामने आया है. यहां  पद के नशे में चूर एक कृषि अधिकारी की खौफनाक करतूत सामने आई है.  कृषि विभाग में कार्यरत कृषि अधिकारी प्रकाश सिंह (शंकु) ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुजीत कुमार सिंह के घर पर धावा बोला और खुलेआम हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी. अब पकड़ीदयाल थाना ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है.  

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कृषि अधिकारी प्रकाश सिंह और उसके साथ टूटू कुमार और अन्य नकाबपोश अपराधी हाथ में रिवॉल्वर लेकर दरवाजे पर तांडव कर रहे हैं.  प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के अनुसार, इन लोगों ने न केवल हथियार चमकाए बल्कि दरवाजे पर फायरिंग भी की, जिससे पूरा इलाका दहल गया. सरकारी पद पर तैनात इस अधिकारी ने पीड़ित परिवार को पुलिस के नाम पर भी धमकाया.  

    प्रशासनिक फेल्योर का प्रमाण

    एक लोक सेवक का सरेआम अपराधी की तरह आचरण करना और गन लहराते हुए फायरिंग करना यह साबित करता है कि उसे कानून का कोई डर नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news