बिहार बंद: जमुई में प्रदर्शनकारियों की रोड़ेबाजी से कई पुलिसकर्मी को लगी चोट

    बिहार बंद: जमुई में प्रदर्शनकारियों की रोड़ेबाजी से कई पुलिसकर्मी को लगी चोट

    जमुई(JAMUI): बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झाझा थाना क्षेत्र के सोहजाना मोड़ स्थित कर्पूरी चौक के समीप झड़प हो गई. देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर रोड़ेबाजी करना शुरू कर दिया. जिसमें कई सुरक्षाकर्मियों को चोटेँ आई हैँ. हालांकि सुरक्षाबलों ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए रोड़ेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया.

    ये भी पढ़ें:

    अग्निपथ के विरोध में बिहार बंद: सुबह से सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, जगह-जगह उग्र प्रदर्शन, आ'गज़नी

    पुलिसवालों को आई चोट

    लाठी चार्ज से प्रदर्शनकारी और भी उग्र हो गए और जमकर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इस रोड़ेबाजी में कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई है. वहीं झड़प के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण बन गई है. घटना की जानकारी के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा जमुई पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षाबलों को झाझा भेज दिया गया है. बता दें कि अग्निपथ योजना के विरोध में लगातार देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. सबसे ज्यादा विरोध बिहार में हो रहा है. विरोध को लेकर आज बिहार में बंद भी बुलाया गया है. जिसे देखते हुए सभी क्षेत्रों में पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news