धर्म-कर्म:मंगलवार को जरूर करें ये उपाय, हनुमान जी की कृपा से दूर होंगे संकट 

    धर्म-कर्म:मंगलवार को जरूर करें ये उपाय, हनुमान जी की कृपा से दूर होंगे संकट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सनातन धर्म में मंगलवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है.इस दिन को कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत के लिए भी उत्तम समझा जाता है, जैसे कोई नया कार्य शुरू करना या यात्रा पर जाना. ऐसी मान्यता है कि मंगलवार को किए गए शुभ कार्य अधिक सफल होते है.इस दिन को विशेष रूप से बजरंगबली यानी भगवान हनुमान जी को समर्पित माना गया है.इसलिए मंगलवार को उनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की भक्ति और आराधना करने से जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है.

    सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत लाभकारी

    मान्यताओं के अनुसार मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है. इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है साथ ही हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है.

    मंगलवार को व्रत रखना

    इसके अलावा मंगलवार को व्रत रखना और जरूरतमंद लोगों को गुड़-चना दान करना भी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं में राहत मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.



    Related News