रविवार को करें सूर्य देव के ये चमत्कारी उपाय, सुख-समृद्धि और सफलता से भर जाएगा जीवन

    रविवार को करें सूर्य देव के ये चमत्कारी उपाय, सुख-समृद्धि और सफलता से भर जाएगा जीवन

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. सूर्य देव को ऊर्जा, आत्मविश्वास, सफलता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है.मान्यता है कि यदि रविवार के दिन विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा की जाए और कुछ खास उपाय अपनाए जाएं, तो जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती है साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.

     सुख-समृद्धि और सफलता से भर जाएगा जीवन

    रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.इसके बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और थोड़ा सा गुड़ डालकर उगते सूर्य को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते समय “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे आत्मबल बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन गुड़, गेहूं, लाल वस्त्र या तांबे की वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी माना जाता है. इससे सूर्य ग्रह मजबूत होता है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है.जिन लोगों को नौकरी, कारोबार या समाज में सम्मान से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं, उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए.

    गरीबों को भोजन कराना भी शुभ

    इसके अलावा रविवार के दिन नमक का कम सेवन करना और गरीबों को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है.मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती है.धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ सूर्य देव की आराधना की जाए, तो व्यक्ति को सफलता, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है.



    Related News