मंगलवार को जरुर करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे हर संकट 

    मंगलवार को जरुर करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे हर संकट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सनातन धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की आराधना करने से जीवन के सभी दुख और संकट दूर होते है. यदि आपके काम बार-बार बिगड़ रहे हैं, घर में अशांति बनी रहती है या आर्थिक परेशानी लगातार परेशान कर रही है, तो मंगलवार के दिन किए गए कुछ आसान उपाय आपके जीवन में सुख और सकारात्मकता ला सकते है.

    चमेली के तेल का दीपक जलाएं

    मंगलवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद हनुमान जी के मंदिर जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और सिंदूर अर्पित करें. माना जाता है कि ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते है.इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी बहुत फलदायी माना गया है. श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा पढ़ने से भय, तनाव और नकारात्मक विचार दूर होते है.

    गुड़ और चना दान करना शुभ

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को गरीब और जरूरतमंद लोगों को गुड़ और चना दान करना शुभ माना जाता है.ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती है.वहीं बंदरों को केला और चना खिलाने से भी बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है.इस दिन लाल रंग का प्रयोग शुभ माना गया है। साथ ही “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जाप करने से मन को शांति और आत्मविश्वास मिलता है.

    अपमान करने और गलत कार्यों से बचना चाहिए

    मंगलवार के दिन क्रोध करने, किसी का अपमान करने और गलत कार्यों से बचना चाहिए.सच्चे मन और श्रद्धा से किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते है.मान्यता है कि हनुमान जी अपने भक्तों की हर बाधा दूर कर उन्हें सुख, शांति, साहस और सफलता का आशीर्वाद देते है.



    Related News