लंका चढ़ाई से पहले भगवान श्री राम ने भी रखा था विजय एकादशी का व्रत, जाने इससे संबंधित पौराणिक कथा और महत्व

    Vijiya ekadashi 2026:हर महीने दो एकादशी का व्रत रखा जाता है. जिसमे एक कृष्ण पक्ष की तो एक शुक्ल पक्ष की एकादशी होती है. वही फाल्गुन मास की बात की जाए तो इस माह में विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है.वैसे तो साल में पड़ने वाले सभी एकादशियों का अपना अलग-अलग धार्मिक महत्व है, लेकिन अगर फाल्गुन मास के विजय एकादशी की बात की जाए तो यह काफी अहम और शुभ माना जाता है.इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा की जाती है

    Before the invasion of Lanka, Lord Rama also observed the fast of Vijaya Ekadashi. Know its related legend and significance ।लंका चढ़ाई से पहले भगवान श्री राम ने भी रखा था विजय एकादशी का व्रत, पढ़े पौराणिक कथा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):हर महीने दो एकादशी का व्रत रखा जाता है. जिसमे एक कृष्ण पक्ष की तो एक शुक्ल पक्ष की एकादशी होती है. वही फाल्गुन मास की बात की जाए तो इस माह में विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है.वैसे तो साल में पड़ने वाले सभी एकादशियों का अपना अलग-अलग धार्मिक महत्व है, लेकिन अगर फाल्गुन मास के विजय एकादशी की बात की जाए तो यह काफी अहम और शुभ माना जाता है.इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा की जाती है. चलिए अब साल 2026 के फाल्गुन मास में पड़ने वाले विजय एकादशी के बारे में जान लेते है.

    साल 2026 में विजय एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा

    आपको बता दें कि साल 2026 के फाल्गुन मास में पड़ने वाले विजय एकादशी का व्रत 13 फरवरी के दिन रखा जाएगा.हिंदू कैलेंडर की माने से विजय एकादशी की तिथि 12 फरवरी को दोपहर 12:22 बजे से शुरू होगी जो 13 फरवरी को दोपहर 2:25 बजे खतम होगी.उदया तिथि के अनुसार इस साल विजय एकादशी का व्रत 13 फरवरी को ही रखा जाएगा.ऐसे में चलिए जान लेते है इसका शुभ मुहूर्त क्या है और इससे जूडी पौराणिक कथा के बारे में भी आज हम बात करने वाले है.

    भगवान विष्णु के आशीर्वाद से पाप से मिलती है मुक्ति

    एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. वही बात अगर विजय एकादशी की हो तो इस साल इस व्रत का शुभ मुहूर्त सुबह 6:48 से शुरू होगा जो 8:15 तक रहेगा.इस दौरान यदि आप भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते है तो आपको विशेष फल की प्राप्ति होगी.वही आप अगर लम्बे समय से किसी काम में अटके हुए है तो विजय प्राप्त होगा.भगवान विष्णु प्रसन्न होकर आपको धन धान्य के साथ अच्छे स्वास्थ्य का भी आशीर्वाद देंगे.

    मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने भी रखा था यह व्रत

    आपको बता दे कि विजय एकादशी अपने आप में काफी महत्तव रखता है इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते है कि भगवान श्री राम ने भी विजय एकादशी का व्रत रखा था. धार्मिक ग्रंथो के अनुसार भगवान श्री राम जब लंका पर चढ़ाई के लिए जा रहे थे तो इससे पहले विजय एकादशी का व्रत रखा था.ताकी भगवान विष्णु के आशीर्वाद से वह विजय प्राप्त कर सके.व्रत के प्रताप से उन्होने लंका पर विजय प्राप्त की. एकादशी सफलता और विजय की प्रतीक माना जाता है इसलिए ऐसे लोग जो अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करना चाहते है, वह इस व्रत को रख सकते है. व्रत से आपके अंदर और आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही सभी पापो से आपको मुक्ति भी मिलती है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news