15 या 16 अगस्त ! आखिर कब मनाया जाएगा जन्माष्टमी का त्योहार, जानिए क्या है पूजन करने की विधि और शुभ मुहूर्त

    15 या 16 अगस्त ! आखिर कब मनाया जाएगा जन्माष्टमी का त्योहार, जानिए क्या है पूजन करने की विधि और शुभ मुहूर्त

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : इस साल यानि की 2025 में जन्माष्टमी पर्व का त्योहार कब मनाया जाएगा, इस बात को लेकर लोगों में बड़ी कन्फ्यूजन नज़र आ रही है आखिर इस बार यह त्योहार 15 अगस्त को है या फिर 16 अगस्त को? ऐसे में पंचांग अनुसार जन्माष्टमी का पावन पर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग में मनाया जाता है. इस बार अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र अलग-अलग दिन पड़ रहा है और ज्योतिष के अनुसार इस स्थिति में जिस दिन अष्टमी तिथि पड़ रही है उस दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में भादो कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 11 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 16 अगस्त की रात 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. वहीं रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त की सुबह 4 बजकर 38 मिनट से प्रारंभ होकर 18 अगस्त की सुबह 03:17 बजे तक रहेगा. अब उदया तिथि के अनुसार 2025 में जन्माष्टमी का पावन पर्व 16 अगस्त, 2025 को ही मनाया जाएगा. वहीं इस साल पूजन करने का शुभ मुहूर्त 16 अगस्त 2025 की दोर रात 12:04 से 12:47 बजे तक रहेगा.

    ऐसे करें पूजन : सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण कर लड्डू गोपाल का पालना सजाएं. 

    शंख से भगवान कृष्ण का गंगाजल और कच्चे दूध से अभिषेक करें, फिर हागवां को साफ कपड़े से पोछकर नए वस्त्र पहनाएं. 

    इसके बाद बाल गोपाल का श्रृंगार करें, फिर इन्हें पालने में बिठाकर झूला झुलाएं और प्रभु की सेवा संतान की तरह करें 

    प्रभु को घी, माखन, मिश्री, फल, मिठाई, पंजीरी आदि का भोग लगाएं और फिर आरती गाएं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news