टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कनाडा और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की स्थिती के बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरे पर देशों के बीच कई बड़े समझौते हो सकते है और साथ ही ट्रेड डील पर भी बातचीत होगी. इस दौरान दोनों देशों के बीच भारत-कनाडा व्यापार समझौते यानि CEPA पर भी हस्ताक्षर होने की संभावना है. इस समझौते के तहत दो देश व्यापार, निवेश और कारोबार बढ़ाने के लिए नियम तय करते हैं.
2030 तक का क्या है प्लान
दोनों देश 2030 तक अपने कारोबार को बढ़ाकर सालाना 7 लाख करोड़ रुपए करना चाहते हैं,फिलहाल दोनों देशों के बीच करीब 3 लाख करोड़ रूपए का व्यापार होता है. इस दौरे कि खास बात ये है कि ये दौरा ऐसे समय पर है जब कनाडा और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की स्थिती बनी हुई है और कनाडा व्यापार के लिए नए मार्केट कि तलाश में है.
मार्क कार्नी से मोदी ने कि बात
दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच 13 अक्टूबर को फोन पर बातचीत हुई, जिसमे दौरे से जुड़े कई अहम बातों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर सहमति जताई और इसे प्रधानमंत्री मोदी नें एक अच्छी पहल बताया है.
2023 में बिगड़े थे रिश्ते
दोनों देशों के रिश्ते 2023 में बिगड़े थे जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी. उस समय कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों की भूमिका हो सकती है, हालांकि, भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था. 2024 में कनाडा पुलिस और सरकार ने भारतीय राजनयिकों पर गंभीर आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप भी लगाए थे.
दिसंबर में PM के 3 देशों के दौरा
दिसंबर में प्रधानमंत्री मोदी का कनाडा के अलावा अमेरिका और बेल्जियम का भी दौरा है जिसमे भारत कनाडा, अमेरिका और बेल्जियम के साथ अलग अलग मुद्दों पर बात करेगा और भारत के रिश्तों को बेहतर बनाएगा 11-12 दिसंबर को प्रधानमंत्री का कनाडा दौरा होगा उसके बाद 13-15 दिसंबर को प्रधानमंत्री का अमेरिका दौरा होगा और 16-17 दिसंबर को प्रधानमंत्री बेल्जियम दौरे पर रहेंगे. तीनों दौरे भारत के लिए इम्पॉर्टन्ट है.