टीएनपी(TNP): जापान में एक साथ आए दो ट्रॉपिकल तूफानों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. तेज बारिश और तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं. मौसम विभाग ने भूस्खलन, बाढ़ और नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है.
सरकार ने करीब 10 लाख लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है. कई संवेदनशील इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है. पश्चिमी और पूर्वी जापान में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है.
खराब मौसम का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा है. करीब 200 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया है. इससे हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है.मौसम विभाग ने लोगों से नदियों और पहाड़ी इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है. राहत और बचाव दलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.
अधिकारियों का कहना है कि अगर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे केवल सरकारी एडवाइजरी का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें. फिलहाल पूरे जापान में मौसम को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है.
