टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अजीबो गरीब बयान के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते है लेकिन इस बार उनका एक पोस्ट वायरल जा है. दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते है जिसमे वो एक बड़ा बयान देते हुए भारत के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी. हालांकि अभी भारत मे कोई भी राष्ट्रपति चुनाव नही हो रहा और इस बात से ये साफ हो जाता है कि ट्रंप भारत और ब्राजील के बीच कंन्फ्यूज हो गए हैं.
क्या है ट्रंप का कन्फ्यूज़िंग पोस्ट
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने दावा किया कि भारत में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण में 12.5 करोड़ लोगों ने मतदान किया और वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद नतीजे भी सामने आ गए. लेकिन असल में भारत में ऐसा कोई राष्ट्रपति चुनाव नहीं हो रहा है. भारत में राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता के वोट से नहीं होता.
यही वजह है कि ट्रंप के इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया. उनके बताए आंकड़े और चुनाव का समय भारत से नहीं, बल्कि ब्राजील में हुए राष्ट्रपति चुनाव से मेल खाते हैं. ब्राजील में 4 अक्टूबर को राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हुआ था और करीब 12.5 करोड़ वोट पड़े थे.
ब्राजील को भारत समझ बैठे ट्रंप?
दरअसल ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर खत्म हुआ है. यहां मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो के बीच मुकाबला हुआ. किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिलने के बाद अब दोनों के बीच 25 अक्टूबर को दूसरे दौर का चुनाव होगा.
पहले दौर में फ्लावियो बोल्सोनारो को करीब 47 फीसदी वोट मिले, जबकि लूला डा सिल्वा को करीब 45 फीसदी वोट हासिल हुए. यानी मुकाबला काफी करीबी रहा और अब दोनों उम्मीदवार एक बार फिर आमने-सामने होंगे.
भारत में कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव
ट्रंप के दावे में सबसे बड़ी गड़बड़ी यही है कि भारत में राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता नहीं करती. भारत का राष्ट्रपति निर्वाचक मंडल के जरिए चुना जाता है. इसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं. इसलिए भारत में 12.5 करोड़ लोगों के सीधे राष्ट्रपति चुनाव में वोट करने का सवाल ही नहीं उठता.
भारत में मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं, जिन्होंने जुलाई 2022 में पद संभाला था. इसलिए ट्रंप का जिस राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र कर रहे थे, वैसा कोई चुनाव भारत में इस समय नहीं हो रहा है.
चुनावी सिस्टम पर ट्रंप ने अमेरिका को भी घेरा
दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने सिर्फ भारत के चुनाव का जिक्र नहीं किया, बल्कि इसी बहाने अमेरिका की चुनावी व्यवस्था पर भी निशाना साध दिया. उन्होंने डेट्रॉयट, फिलाडेल्फिया और कैलिफोर्निया जैसे इलाकों का नाम लेते हुए कहा कि वहां कम संख्या में वोट होने के बावजूद नतीजे आने में कई बार हफ्ते लग जाते हैं.
ट्रंप ने अमेरिका की वोटिंग व्यवस्था को लेकर काफी तीखी टिप्पणी की और इसे भ्रष्ट तक बता दिया. हालांकि अपनी बात के समर्थन में उन्होंने कोई ठोस सबूत पेश नहीं
ट्रंप पहले भी भारत के चुनावी सिस्टम की कर चुके हैं तारीफ
ऐसा नहीं है कि ट्रंप पहली बार भारत की चुनावी व्यवस्था का जिक्र कर रहे हैं. इससे पहले भी वह भारत की चुनाव प्रक्रिया और वोटर सिस्टम को लेकर सकारात्मक टिप्पणी कर चुके हैं. लेकिन इस बार भारत का नाम लेते हुए उन्होंने जिस चुनाव का जिक्र किया, वह असल में ब्राजील का चुनाव था.
यानी एक तरफ ट्रंप भारत की चुनावी व्यवस्था की तारीफ करते नजर आए और दूसरी तरफ उसी भारत के नाम पर ऐसा चुनाव बता दिया जो इस वक्त हो ही नहीं रहा. यही वजह है कि उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया तक चर्चा में है.