✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नशे की गिरफ़्त में बिहार के युवा! युवती ने बीच सड़क किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पढें लोगों ने क्या कहा 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:10:08 PM

बक्सर(BUXER): बिहार के बक्सर  जिला में नशेड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. पुरुष तो पुरुष अब महिलाएं भी नशे की हालत में सड़क पर घूमते हुए देखी जा रही है. ताजा उदाहरण अंबेडकर चौक के समीप की है. जहां नशे की हालत में एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. करीब 18 से 19 वर्ष की वह युवती नशे में पूरी तरह से धुत्त थी.

युवती इतने नशे में थी कि चल फिर पाने में असमर्थ थी

स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अक्सर नशे की हालत में देखी जाती है, लेकिन आज तो इतने नशे में थी कि चल फिर पाने में असमर्थ थी. बाद में लोगों ने किसी तरह उसे सड़क से उठाकर किनारे पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची नगर थाने के पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. 

पढें लोगो ने क्या कहा

स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे के गिरफ्त में न सिर्फ अंबेडकर चौक के समीप का इलाका बल्कि पूरा नगर आ गया है. नशे में युवा पीढ़ी सर्वाधिक बर्बाद हो रहे हैं. वह नशे के आदि होने के बाद चोरी-चकारी की घटनाओं में भी शामिल हो जा रहे हैं. ऐसे में नगर वासियों का जीना मुश्किल हो गया है. पुलिस को इस पर संज्ञान देते हुए नियमित अभियान चलाकर नशेड़ियों तथा नशे के सौदागरों को पकड़ना चाहिए.

Tags:DrugsIllegal liquor businessIllegal liquorBihar youth grip of drugHigh voltage drama in sadakHigh voltage drama of womenBiharBihar newsBihar news todayBuxerBuxer newsBuxer news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.