✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

होली के हुड़दंग और गीले रंग से डैमेज हो सकता है आपका कीमती स्मार्ट फ़ोन, जानिए अपने गजट को कैसे रखें सुरक्षित

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:07:34 AM

टीएनपी डेस्क : होली के त्यौहार में अब कुछ ही दिन बाकी रह गया है. लोगों को होली खेलना तो काफी पसंद होता है लेकिन रंग और गुलाल से अगर आपका कोई सामान खराब हो जाए तो यह आपको अच्छा भी नहीं लगता है. इसमें सबसे पहले आता है हमारा स्मार्टफोन. होली के दौरान होली खेलने के साथ-साथ लोग उस मोमेंट को भी कैप्चर करना चाहते हैं लेकिन यह भी डर रहता है कहीं होली के हुड़दंग और गीले रंगों से स्मार्टफोन खराब ना हो जाए, कहीं स्मार्टफोन में रंग ना चला जाए. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसे फॉलो कर आप अपने क़ीमती फोन को रंग और गुलाल से बचा सकते हैं

वाटरप्रूफ कवर का क्रेन इस्तेमाल 

आजकल बाजार में वाटरप्रूफ फोन कवर काफी मिलते हैं. इसका इस्तेमाल कर आप अपने फोन को डैमेज होने से बचा सकते हैं. इससे आपका फ़ोन पानी और कलर से बचा रहेगा. साथ ही कवर लगाने के बाद भी आप फोटो और वीडियो बड़े ही आसानी से बना सकते हैं.

अच्छी क्वालिटी का स्क्रीन गार्ड लगायें 

होली के समय में जब हाथों में रंग लगा होता है और आप उसी हाथ से अपने फोन को छूते हैं तो आपके फोन में कलर लग जाता है या फिर आप गले हाथों से अगर फोन उठाते हैं तो आपका टच भी काम नहीं करता है. अगर आप गले हाथों से अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करेंगे या अपना फोन रिसीव करेंगे तो आपके डिस्प्ले पर इसका प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में स्मार्टफोन के प्रोटेक्शन के लिए आप अच्छी क्वालिटी का स्क्रीन गार्ड लगवा सकते हैं. 

वाटरप्रूफ बैग या पाउच का करें इस्तेमाल  

अपने मोबाइल को रंगों से सुरक्षित रखने के लिए आप वाटरप्रूफ बैग या फिर पाउच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अपने फोन को वाटरप्रूफ पाउच में रखकर आप रंग गुलाल और पानी से बचा सकते हैं

ब्लूटूथ का करें इस्तेमाल 

अगर आप वर्किंग पर्सन हैं और आपका फोन भी बार-बार आता है तो ऐसे में आप होली के दिन ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्लूटूथ को लगाने से फोन का बार-बार इस्तेमाल नहीं करना होगा आप ब्लूटूथ डिवाइस से अपने फोन को आसानी से उठा सकते हैं.

फ़ोन में पानी चला जाये तो करें ये उपाय 

अगर फिर भी गलती से होली खेलते वक्त आपके फ़ोन में पानी चला जाए तो कॉल रिसीव न करें और ना ही कॉल करें. अगर फोन में पानी चला गया है तो फोन को स्विच ऑफ कर चावल के डिब्बे में बीच में रख दें. फिर  5-6  घंटे के बाद फोन को बाहर निकालें इससे फोन के भीतर की नमी गायब हो जाएगी.

Tags:holiholi 2024techno tips for holi festivaltechnology newsholi tipsholi tips to protect phone

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.