✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का.... नीतीश की पलटी पर तेजप्रताप ने कसा तज , रोहिणी ने बोला - कूड़ा गया कूड़ेदानी में ....

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:06:30 AM

पटना (PATNA) : नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़कर आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा.आज शाम नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे. वे 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं नीतीश के सीएम पद से इस्तीफा देने पर लालू प्रसाद यादव के बेटे और विधायक तेजस्वी यादव और बेटी रोहणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर जमकर निशाना साधा.

विधायक तेजप्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 

जब भाव न जागा भावों में, 
उस भावों का कोई भाव नहीं,
ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं,
जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में,
कहाँ रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में,
बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में,
अपनों के भावों का क्या हुआ. 
तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का, कोई स्थान नहीं होगा तेरा, जब बात होगी तेरी भावों का.

‘कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में’ रोहिणी आचार्य ने नीतीश पर कसा तंज

 

वहीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी आचार्य ने नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में शामिल होने पर तंज कसा है. रोहणी आचार्य ने एक बाद एक कई ट्वीट किये हैं. रोहणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा बोला कि ‘कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में, कूड़ा - मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक’. उन्होंने कविता लिखा है कि ‘थूककर चाटने वाले नेता, खुद को ना समझे सूरज जैसा...’ रोहणी आचार्य ने नीतीश कुमार और एनडीए के डीएनए पर तंज कसा है. रोहणी ने तेजस्वी यादव का वीडियो पोस्ट कर हौसला बढ़ाया है और लिखा है कि जनता जनार्दन के बीच जाएंगे खुद के साथ-साथ बिहार का हौसला भी बढ़ाएंगे. बिहार तेजस्वी के साथ है. तेजस्वी की यही पहचान देखी है लाखों युवाओं के चेहरे पर जो खिली मुस्कान देखी है.. रोहिणी ने एक्स में लिखा, जब तक सांस बाकी है सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है. तेजस्वी की विकासोन्मुखी राजनीति का है मूल-मंत्र बिहार की गौरव गाथा में जोड़ना है हर रोज एक नया पन्ना बाधा सामने चाहे कितनी भी बड़ी हो हिम्मत नहीं है कभी हारना.

 

Tags:bihar latest newsbihar breaking newsbihar trending newsbihar latest newstrending newslatest newsbiharbihar patnapatna latest newspatna breaking newscm nitish kumar newscm nitish kmar breakng newsTej Pratap Yadav took aim at Nitish Kumar'Rohini Acharya said - garbageRohini Acharya latest newsRohini Acharya breaking newsRohini Acharya trending newstejpratap yadav latest newstejpratap trending newsnitish kumarnitish kumar resignsnitish kumar newsnitish kumar resignationbihar news nitish kumarnitish kumar bjpnitish kumar livebihar cm nitish kumarnitish kumar latest newsnitish kumar resignnitish kumar resigns from bihar cm postbreaking news nitish kumar resigns from bihar cm postbihar nitish kumar newscm nitish kumarbihar cm nitish kumar resignsnitish kumar resigned from the post of cmnitish resignsnitish kumar resignation news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.