✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

वाह क्या सीन है ? बिहार के जेलों में होती है दारु पार्टी, खूब उड़ाये जाते है गांजा के कश, विश्वास ना हो तो देखें ये वायरल वीडियो

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:55:02 PM

पटना(PATNA): बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है.यह बात कहते और बताते-बताते बिहार सरकार भी थक चुकी है, लेकिन बिहार के लोग इसे हल्के में ले रहे है, हद तो तब हो जाती है, जब कोई पुलिस वाला ही दारु पार्ची करते दिख जाये, लेकिन इससे भी हौरान करनेवाली तस्वीर बिहार की राजधानी पटना से सामने आयी है, जहां कुछ कैदी जेल में दारु पार्टी करते दिखाई दे रहे है.जरा सोचिए जिस राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगा हो उस राज्य में किसी जेल से दारू पार्टी और गांजा पीते कैदियों का वीडियो वायरल हो तो आप क्या कहेंगे.

बिहार के जेलों में होती है दारु पार्टी

आपको बताये कि वायरल वीडियो में आधा दर्जन कैदी जेल के वार्ड-एक में शराब और गांजा पीते दिख रहे है. वायरल वीडियो के संबंध में बेऊर जेल अधीक्षक  ने जांच के आदेश दिये है. उन्होंने मसौढ़ी उपकारा से  जांच रिपोर्ट मांगी है.वायरल वीडियो के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा पर  बड़ा सवाल उठने लगा है कि आखिर जेल के अंदर शराब और गांजा कैसे पहुंचा रहा.

पहले भी लग चुके है कई आरोप

आपको बताये कि मसौढ़ी उपकारा के अंदर प्रतिबंधित गांजा, मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामानों की आपूर्ति के आरोप पहले भी  लगते रहे है.देखना होगा वायरल वीडियो आने के बाद किस तरह की जांच रिपोर्ट सामने आती है और जेल प्रशासन किस तरह की कार्रवाई करता है.

Tags:viral video of biharmasaudi jail biharviral video of masaudi jailliquior banned in bihartrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.